मध्यप्रदेश अंडर-15 कुश्ती टीम

इंदौर | मध्यप्रदेश अंडर-15 कुश्ती टीम के चयन ट्रॉयल्स
इंदौर अनाज तिलहन व्यापारी शैक्षणिक न्यास द्वारा संचालित आई.ए. टी.वी.एजुकेशनल एकेडमी, देवगुराड़िया में संपन्न हुए। बालिका वर्ग और ग्रीकोरोम के मुकाबलों में राज्य के सैकड़ों पहलवानों ने भाग लिया। चयनित पहलवान 26 मई से रांची में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे। विजेता पहलवानों को ओलिंपियन पप्पू यादव, प्राचार्या शुभा रंजन चटर्जी, विद्यालय के सचिव सतीश गुप्ता, विक्रम अवॉडर्डी ओमप्रकाश खत्री, विद्यालय के सभी स्टाफ, शिवराम पटेल ने सम्मानित किया।

बालिका टीम दिशा सन्यास, प्राची जोशी, अनुष्का बौरासी एकता देवी, नंदिनी पाटीदार, अविका रायकवार, मिहिका सोनकर, पूजा राणा सारा हक, लहर यादव। ग्रीकोरोमन आलोक पाल, पीयूष अग्रवाल, आनंद यादव, युवराज यादव, तुशांत जाधव, गोपाल यादव नमन जाधव, हिमांशु राठौर, सादिक पटेल, उत्तम विकास यादव, जगदीश पटेल, कपिल येगड़े (कोच), गोविंद गुर्जर (मैनेजर)।